दिल्ली से दूर रहकर लाड़लियों के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए दिग्गज नेता दिल्ली में डटे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से दूर मध्यप्रदेश में रहकर आत्मविश्वास के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में मैदान में सक्रियता दिखा रहे हैं। छिंदवाड़ा के बाद आज उन्होंने ष्श्योपुर पहुंचकर लोकसभा की सभी 29 सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही लाडली बहनों के बीच पहुंचकर कहा कि समूह की बहनों सुन लो, लाडली बहनों के बाद अब लखपति बहना बनेगी। यह मजाक नहीं है बल्कि यह सही है।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आए चार दिन बीत गए, मगर भाजपा में मुख्यमंत्री का चेहरा स्पश्ट नहीं हुआ है। इसे लेकर दावेदार लगातार दिल्ली में सक्रिय हैं। साथ ही भाजपा का राश्टीय नेतृत्व भी इसे लेकर लगातार मंथन कर रहा है, मगर अब तक नाम किसी का भी स्पश्टतौर पर साफ होता नजर नहीं आ रहा है। सभी दावेदारी अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। दूसरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से दूरी बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में मैदान में सक्रियता दिखा रहे हैं। उनकी इस तरह मैदानी सक्रियता को प्रदेश के नेता भी नहीं समझ पा रहे हैं। इसे संगठन के नेता मुख्यमंत्री का अपना आत्मविश्वास बता रहे हैं। साथ ही वह इस आत्मविश्वास की वजह भी तलाश रहे हैं, मगर तलाश नहीं पा रहे हैं। शिवराज सिंह भी खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर रखने की बात कहते हुए संगठन के कार्यकर्ता के रूप में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की बात खुलेतौर पर कह रहे हैं। इसके चलते बुधवार को वे छिंदवाड़ा पहुंचे। इसके बाद आज वे श्योपुर पहुंचे हैं। श्योपुर पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प दिया साथ ही कहा कि प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा की झोली में लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं, उनके नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और हमारा सीना भी गर्व से फूल रहा है और हमारा माथा भी ऊंचा उठाया है तो नरेंद्र मोदी जी ने उठाया है।
अब लखपति बहना बनेंगी लाड़ली बहना
लाडली बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से इच्छा हो रही थी कि अपनी बहनों से जाकर मिलें, इसलिए आज आपके बीच आया हूं। भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। हम यहां नहीं जीते, लेकिन प्रदेश में ऐसा बहुमत मिला है कि लोग दंग रह गए की इतनी बंपर जीत कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने बहनों को जो वचन दिया है वह पूरा करके दिखाऊंगा। समूह की बहनों सुन लो, लाडली बहनों के बाद अब लखपति बहना बनेगी। यह मजाक नहीं है बल्कि यह सही है। स्व सहायता समूह की 15 लाख बहने अब तक लखपति बन चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें