कैबिनेट की नीलामी को रोकने जल्द करें विभाग वितरण
भोपाल। प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी विभागों का वितरण नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इसे लेकर हमलावर हो गई। कांग्रेस ने भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड़डा को पत्र लिखकर कहा कि कैबिनेट की नीलामी को रोकने के लिए जल्द ही विभागों का वितरण किया जाए।
कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष अब्बास हफ़ीज़ ने यह पत्र लिखा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर कैबिनेट की नीलामी को रोकने और तुरंत विभागों के आवंटन के लिए पत्र लिखा है। अब्बास हफ़ीज़ ने लिखा है कि सरकार गठन के एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक भाजपा ने प्रदेश में न तो मंत्रियों के विभागों का ही बंटवारा किया है और न ही किसी ज़िले के प्रभारी मंत्री ही बनाए गए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में रोज़ कोई न कोई अपराध घठित हो रहा है, लेकिन प्रदेश में कोई गृह मंत्री तक नहीं हैं। कांग्रेस ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि मोहन सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा की अंतर्कलह से जनता को नुक़सान को हो रहा है। पत्र में लिखा है कि विभागों को नीलामी से बताइए और जनता के हित में फ़ैसला जल्द कीजिए। पत्र में आगे लिखा गया है कि अगर इस तरह देरी होती रहेगी, तो जनता का नुक़सान होगा। लिहाजा, मध्य प्रदेश के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर ध्यान दें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें