विजयवर्गीय ने कहा मोदी की गारंटी पूरा करेगी सरकार
भोपाल। राज्य विधानसभा के ष्शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज लाड़ली बहना योजना पर सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने सरकार से पूछा कि सरकार क्या इस योजना को बंद करने जा रही है। मैं मुख्यमंत्री से इसका जवाब चाहता हूं, क्या वे इस योजना को बंद करने जा रह हैं। रावत का इतना कहना था कि सदन में हंगामा हो गया। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी की गारंटी को सरकार पूरा करेगी।
राज्य विधानसभा के अंतिम दिन आज सदन की कार्रवाई ष्शुरू होते ही राज्यपाल के अभिभाशण पर चर्चा ष्शुरू हुई। इस चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि सरकार इस योजना को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाशण में इस योजना का जिक्र नहीं किया गया, जिसके चलते यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है। रावत ने कहा यह मोदी जी की सरकार है। मुख्यमंत्री जी जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलें। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। गलती शिवराज जी से हो गई, अगर वे मोदी जी की लाड़ली बहना कहते तो वे नहीं हटते। लेकिन वे मेरी लाड़ली बहना कहते रहे, जिसकी वजह से सरकार में उस लाड़ली बहना का जिक्र क्यू नहीं है। मैं इसका जवाब मुख्यमंत्री से चाहूंगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के रामनिवास रावत ने कहा कि मैं अभिभाषण से असहमत हूं। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का दर्पण होता है। इससे पता चलता है कि सरकार जनता के लिए क्या-क्या करने जा रही है।
कांग्रेस ने उन्हें आने लायक नहीं छोड़ा, उमंग ने बताया कारण
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ ने इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी सदन ने उन्हें अनुमति दे दी है। इसके अलावा परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी सदन के इस सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी सदन ने उन्हें अनुमति दी गई है। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने शुरू की। कमलनाथ की अनुपस्थिति रहने पर कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर तंज कसा बोले कांग्रेस ने उन्हें यहां आने लायक छोड़ा ही नहीं। इस पर नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन को अवगत कराया कि कमलनाथ के परिवार गमी हो गई है इसलिए वे अनुपस्थित हैं। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले।
विधायक ने फिर पेश की मिशाल, त्यागे वेतन और भत्ते
रतलाम के विधायक ने सदन में फिर मिशाल पेश की है, जिसकी सराहना की जा रही है। आज सदन में रतलाम विधायक चेतन कश्यप ने फिर मिशाल पेश की। कश्यप ने विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्ते का त्याग कर दिया है। इसकी जानकारी चेतन कश्यप ने सदन में दी। उन्होने सूचना देते हुए कहा कि मेरे वेतन भत्ते राजकोष से आहरित नहीं किया जाए। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले उन्होंने यह राशि ग्रहण नहीं की थी, वह चाहते हैं कि यह राशि प्रदेश के विकास पर व्यय हो।
मुगलों के कारण हमारी मां-बेटी पर्दे के पीछे गईं : प्रहलाद
प्रह्लाद पटेल ने कहा कि संकल्प हम 5 साल में पूरा करेंगे। मेरा भाषण करने का तरीका किसी को खुश करने के लिए नहीं होता। मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश की छवि के अनुरूप आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। देश को गरीब बताने वाले दिशाहीन लोग कौन थे। भविष्य की पीढ़ी के बारे में जरूर विचार करना चाहिए। आप हमारी आलोचना करें, आलोचना की मनाही नहीं है लेकिन खुद की रही सरकारों से भी तुलना करें। मुगलों के कारण हमारी मां-बेटी पर्दे के पीछे गईं, क्या आप इस कलंक को ढोना चाहते हैं। हमारा विकास सभ्यता के साथ है, ये आपकी भूल है कि 1990 के पहले अंबेडकर का जिक्र नहीं हुआ। बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हराया है। अंबेडकर के जिक्र को लेकर सदन में गहमागहमी का माहौल रहा।
रतलाम विधायक ने फिर पेश की मिशाल, त्यागे वेतन और भत्ते
रतलाम के विधायक ने सदन में फिर मिशाल पेश की है, जिसकी सराहना की जा रही है। आज सदन में रतलाम विधायक चेतन कश्यप ने फिर मिशाल पेश की। कश्यप ने विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्ते का त्याग कर दिया है। इसकी जानकारी चेतन कश्यप ने सदन में दी। उन्होने सूचना देते हुए कहा कि मेरे वेतन भत्ते राजकोष से आहरित नहीं किया जाए। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले उन्होंने यह राशि ग्रहण नहीं की थी, वह चाहते हैं कि यह राशि प्रदेश के विकास पर व्यय हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें