भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्री गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे।दिल्ली में प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बारे में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उनसे मध्यप्रदेश के विकास व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में फिर मंत्रिमंडल गठन को लेकर अटकलें लगती रही। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात के बाद प्रदेश वापस लौटने पर मंत्रिमंडल गठन की तैयारियां तेज हो जाए। माना जा रहा है कि नए और पुराने चेहरों के साथ मुख्यमंत्री डा मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात और चर्चा के बाद यह बात सामने आ रही है कि फिलहाल मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कम ही रखी जाएगी। इसके पीछे लोकसभा चुनाव को कारण माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें