संसद की सुरक्षा में चूक के बाद विधानसभा सचिवालय हुआ सतर्क
भोपाल। संसद की सुरक्षा में पिछले दिनों हुई चूक के बाद अब राज्य विधानसभा सचिवालय सतर्क हो गया है। विधायकों द्वारा बाहरी व्यक्ति को दर्शक दीर्घा में प्रवेश दिलाने के संबंध में नियम बदल दिए हैं। नए नियमों के तहत अब विधायक किसी एक ही व्यक्ति को दर्शक दीर्घा में प्रवेश दिला सकेंगे।
विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। सुरक्षा अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सरकार का पहला सत्र हो रहा है। विधायकों में भी उत्साह है, लेकिन उनके साथ आने वाले व्यक्तियों और परिजनों के प्रवेश को लेकर किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सघन जांच की जाएगी। जिला प्रशासन के साथ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। विधानसभा प्रमुख सचिव ने कहा कि विधानसभा में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरीके से सीमित किया गया है। विधायकों के शपथ ग्रहण में परिजन भी आना चाहते हैं, लेकिन परिजनों के अलावा सिर्फ एक ही बाहरी व्यक्ति को प्रवेश दिया जाएगा। प्राथमिकता उनके परिवारजनों और एक बाहरी व्यक्ति को होगी। अब पांच स्तरीय सुरक्षा होगी इस पर भी विचार मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों चर्चा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें