शनिवार, 9 दिसंबर 2023

भ्रष्टाचार की गारंटी है कांग्रेस : शर्मा

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू और करीबियों से चार सौ करोड़ मिलने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी और उनका हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। वोटों की काउंटिंग समाप्त हो गई है लेकिन नोटों की काउंटिंग जारी है।

भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा  करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने झारखंड के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ अब तक कैश पकड़ा गया है। कितना कैश होगा अभी बता पाना मुश्किल है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी और उनका हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। वोटों की काउंटिंग समाप्त हो गई है लेकिन नोटों की काउंटिंग जारी है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में तो करप्शननाथ बन गए थे। बल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था। मोहब्बत की दुकान में राहुल गांधी करप्शन कर रहे थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद धीरज साहू को राहुल गांधी का एटीएम बताया है। मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। कांग्रेस का मूल चरित्र उजागर हुआ है। दो बार लोकसभा का चुनाव हारे, तो तीसरे बार में राज्यसभा भेज दिया है। 

मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास से 210 करोड़ मिले है बाकी सांसदों के पास भ्रष्टाचार की कितनी राशि है। मोहब्बत की दुकान से नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेस ने अब तक इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है। कांग्रेस के ही मंत्री ने कहा था कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी, सबसे बड़ा शराब माफिया मिस्टर बंटाधार ही है। सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी भर रहे हैं। दिग्विजय सिंह कहां, कहां बच गए थे, कहां-कहां छूट गए थे, इन सबका हिसाब होगा और संविधान के तहत काम होगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें