गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल को लेकर बढ़ी सुगबुगाहट

भोपाल। विधानसभा का ष्शीतकालीन सत्र समाप्त होते हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे दिल्ली में रात रूकेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद फिर मंत्रिमंडल गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे रात दिल्ली में ही रूकेंगे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के सांसदों को भोज पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली जाने के कार्यक्रम के साथ ही मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मंत्री बनने की दौड़ में लगे विधायक पिछले कई दिनों से अपनी तरफ से कार्य प्रयासों को फिर से तेज कर रहे हैं। संघ से लेकर केंद्रीय नेताओं तक ऐसे विधायक संपर्क में है। माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल गठन हो सकता है। इस बैठक में प्रदेश के वरिश्ठ नेता भी शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें