रविवार, 31 दिसंबर 2023

योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेगी भाजपा की डिजिटल टीम


भोपाल। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी डिजिटल टीम को सक्रिय कर दिया है। यह टीम प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से संपर्क करेगी और उनसे योजनाओं के बारे में जानकारी लेगी साथ ही लाभार्थियों को भाजपा सरकार की सफलताएं गिनाएगी। 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन हर मोर्चे पर काम कर रहा है। भाजपा मोर्चा, प्रकोश्ठ और पदाधिकारियों के अलावा अब डिजीटल टीम भी सक्रिय हो रही है। यह टीम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सतत संपर्क बढ़ाएंगी। इसके लिए इंटरनेट मीडिया टीम तैयार की गई है। पार्टी के सातों मोर्चा अपने -अपने वर्ग विशेष से डिजिटल संपर्क करेंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। इसके अलावा एसएमएस और वाट्सएप पर संदेश भेजकर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में इंटरनेट मीडिया टीम की जिम्मेदारी तय की गई है। 

किस योजना के कितने लाभार्थी

प्रधानमंत्री आवास योजना - 44 लाख लाभार्थी।

किसान सम्मान निधि के लाभार्थी - 80 लाख किसान।

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना - 11.19 लाख किसान।

उज्ज्वला - 82 लाख लाभार्थी।

प्रधानमंत्री जनधन योजना - 44 लाख लाभार्थी माताएं।

आयुष्मान कार्ड - 3.62 करोड़, 30 लाख को मुफ्त उपचार।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें