मुख्य सचिव को लेकर लगने लगे कयास
भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के साथ ही नौकरशाही में बदलाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रभारी मुख्य सचिव के स्थान पर दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अनुराग जैन की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके ही बैच के आईएएस मोहम्मद सुलेमान का नाम भी सामने आ रहा है।
प्रदेश की प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा की मार्च में सेवानिवृत्ति होनी है। इसके चलते आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के ष्शपथ ग्रहण के साथ ही उनके स्थान पर नए मुख्य सचिव को लेकर कयास लगने लगे हैं। सूत्रों की माने तो सरकार द्वारा प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा की सेवानिवृत्ति के एक माह पहले केन्द्र में प्रतिनियुक्त पर पदस्थ अनुराग जैन की मध्यप्रदेश वापसी हो सकती है। सरकार उन्हें एक माह पहले यानि फरवरी में प्रदेश बुलाकर ओएसडी बना सकती है, ताकि मार्च में वीरा राणा की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पदस्थापना में किसी तरह देरी ना हो। अगर अनुराग जैन प्रदेश वापस नहीं आते हैं तो इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि उनके स्थान पर जैन के बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद सुलेमान का नाम इस पद पर आगे हो सकता है। वैसे इस पद के लिए आईएएस राजेश राजौरा के अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आशीष उपाध्याय का भी नाम चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें