मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘‘संकल्प पत्र” में किए गए वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन राशि है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को भी गिनाया। मुख्यमंत्री के जवाब के बाद धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि इस दौरान सरकार की प्राथमिकता भी गिनाई। उन्होंने नई शिक्षा नीति के साथ सम्राट विक्रमादित्य का भी एकाधिक बार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास शिक्षा से विकास को जोड़ना है। शिक्षा विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई योजना बंद नहीं होगी। तय तारीख पर राशि डाली जा रही है। केंद्र से मिलने वाली राशि मामले पर कहा कि केंद्र का राज्य में 33 प्रतिशत था जो बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। हमारी सरकार ने राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया। डंके की चोट पर राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार 22 जनवरी को राम भक्तों का फूल बिछाकर स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रामभक्तों को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं बीजेपी का संकल्प पत्र गीता रामायण की तरह है। 5 साल में एक-एक वादे को पूरा करेंगे। गुलामी से पहले दुनिया का स्टैंडर्ड टाइम हमारा था। उज्जैन से दुनिया का सेंटर पॉइंट तय होता है। आधुनिक तकनीक भी इसे मानती है।
कांग्रेस में युवाओं को ठोकर खाने के बाद ध्यान रखते हैं
मुख्यमंत्री ने भाजपा चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री और मुझ जैसे को मुख्यमंत्री बनाती है, कांग्रेस में इस चीज का अभाव है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं इतने वरिष्ठ नेताओं के साथ हूं। कांग्रेस में युवाओं को ठोकर खाने के बाद ध्यान रखते हैं। हमारी पार्टी पहले रख लेती है। चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बनते हैं और मुझ जैसे को मुख्यमंत्री बनाते हैं। कांग्रेस में इसका अभाव है। कांग्रेस उस परिवार को मानने वाले हैं जिनके कपड़े प्रेस होने के लिए लंदन जाते हैं।
राम की बात पूरी हो गई, अब कृश्ण पर आ जाइये
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम की बात पूरी हो गई अब कृष्ण पर आ जाइये। मथुरा में अब कृष्ण कन्हैयालाल की जय जयकार कीजिये, लेकिन कांग्रेस को अब कृष्ण पर भी आपत्ति है। उन्होंने मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों के नाम गिनाते हुए इनके विकास का संकल्प दोहराया। सीएम ने अपने संबोधन में महाकाल महालोक का भी उल्लेख किया। डा यादव ने कहा कि आज दुनिया सनातन संस्कृति को जानना चाहती है। हमारा लक्ष्य सर्वे भवंतु सुखिनः है।हमें 5 साल में संकल्प पूरा करना है। सीएम ने कहा कि उज्जैन में 2028 का सिंहस्थ पूरी गरिमा से लगेगा।इसमें कोर्ठ कमी नहीं आने दी जाएगी।
उधार का सिंदूर लेकर सरकार भर रही मांग
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की सरकार उधार का सिंदूर लेकर मांग भर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एक श्वेत पत्र आना चाहिए। उन्होंने सरकार से कहा कि आप वास्तव में चाहते हैं तो कल्चर से जोड़ कर एग्रीकल्चर पर आना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में शिक्षित बेरोज़गार की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। एक लाख 12 हज़ार पंजीयन पोर्टल पर रजिस्टर हैं। आप दावा करते हैं कि हर गांव में 24 घंटे बिजली दी है, अगर ये सही होगा तो मैं अभी नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। मुझे पद की लालसा नहीं मैं पद के भरोसे नहीं रहता। उन्होंने कहा कि चुनाव आता है तो बिजली के बिल माफ होते हैं और चुनाव जाता है तो वसूल किए जाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आलोचना में ज्यादा पर विश्वास नहीं करता। मैं विरोधी नहीं प्रश्नकर्ता हूं। बीते 6 महीनों में भाजपा ने कई घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश जी ने सड़कों की बात की। वे वरिष्ठ सदस्य हैं। जब गरीब आदिवासी को गांव से अस्पताल जाने की ज़रूरत पड़ती है तो बसें नहीं होती हैं। ये एक मानवीय पहलू है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें