कांग्रेस विधायक ने किया विरोध, भाजपा उतरी समर्थन में
भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में लिए फैसलों को लेकर राजनीति में तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
छरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को शपथ लेने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने का फैसला भी लिया। इस दौरान खुले में मांस, मछली या अंडे की दुकान चलाने को लेकर भारत सरकार के निर्देशों का मध्य प्रदेश में भी सख्ती से पालन करने की बात कही थी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। उमा भारती ने मुख्यमंत्री के इस फैसले को सराहा था। वहीं मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का निर्णय महंगाई पर होता, किसानों पर और बेरोजगारी पर होता, तो हम स्वागत करते, लेकिन यह केवल ढोंग है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि यही एक बात समझ में आ रही है कि दुर्भावना चलेगी। यह कुछ नया नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी नियत केवल गुमराह करने की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश का पालन करने को कहा है, उसमें कहीं भी प्रतिबंध का नहीं कहा गया है। सिर्फ यंत्रों के सीमित ध्वनि को लेकर कहा गया है। सरकार को लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। मध्य प्रदेश में केवल भ्रम फैलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। आरिफ ने कहा कि मांस खुले में बिकने की बजाए ढक कर बिकना चाहिए, यह पहले भी था।
वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर ष्शर्मा ने इसे लेकर कहा कि बहुत दिनों से इसे लेकर बात उठ रही थी। कार्रवाई भी हुई, लेकिन सरकार ने अब पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से इसे लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ध्वनि नियंत्रण होना चाहिए, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है, लेकिन जब जिसकी मर्जी होती है, वे सड़क पर उतर जाते हैं।
आरिफ मसूद गुंडागर्दी को हम ठिकाने लगा देंगे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आज खुलेमंच से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को चेतावनी दे डाली। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा खुले में मांस विक्रय और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के फैसले के विरोध में आरिफ मसूद ने किया है। उन्होंने सरकार के फैसले का दुर्भावना वाला फैसला बताया। वहीं नई सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद की गुंडागर्दी को हम ठिकाने लगाएंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिस फारूख राइन के घर पर आज भोपाल जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया है उसे आरिफ मसूद का समर्थक बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें