भोपाल। प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सियासी पारा गर्म था। उन्हें लेकर चर्चा तेज थी कि उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलेगी। आज दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री को बुलावा आ ही गया। वे मंगलवार को दिल्ली में पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका क्या होगी, इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक दिल्ली नहीं गए शिवराज सिंह चौहान को आखिरकार दिल्ली से बुलावा आया है। प्रदेश में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। चौहान ने खुद इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही इस बात की अटकलें तेज हो गई कि चौहान को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें कोई जिम्मेदारी मिले। वहीं कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री को कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मंत्रिमंडल गठन से पहले सहमति बनाने की कवायद
माना जा रहा है ि मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में प्रदेश के नेताओं के साथ हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित नहीं थे। उन्हें बुलाया नहीं गया था। इसके बाद अब हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। ऐसी संभावना है कि मंत्रियों के नाम तय करने के पहले मंत्रियों के नामों पर आम सहमति बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में अब शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे शिवराज सिंह चौहान पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें