बुधवार, 20 दिसंबर 2023

मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में फिर वरिष्ठ नेताओं से होगी चर्चा

मुख्यमंत्री आज जाएंगे दिल्ली

भोपाल। प्रदेश में नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव गुरुवार को फिर दिल्ली में पार्टी के वरिश्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल का गठन होगा। माना जा रहा है कि अब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 15 से 20 के बीच ही रहेगी।
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के साथ दो उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने शपथ ली थी। इसके बाद कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा, मगर इसमें पार्टी नेताओं द्वारा जातीय, क्षेत्र और वरिश्ठ नेताओं को साधने के चक्कर में मामला उलझा जा रहा है। पूर्व में दिल्ली में नेताओं के साथ मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा अन्य नेताओं की पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक हुई, मगर मामला सुलझा नहीं। अब फिर से गुरुवार को मुख्यमंत्री डा यादव गुरुवार को दिल्ली जा रहे हैं। वे रात भी दिल्ली में रूकेंगे। इस दौरान वे एक बार फिर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, रीति पाठक राव उदय प्रताप सिंह, गोविंद राजपूत, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन दिल्ली से वापस आएंगे उसके बाद कैबिनेट का मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। फिलहाल  विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बताया जा रहा है कि सत्र खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें