भोपाल। पुलिस महकमें के 2013 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन आज किए गए हैं। लंबे समय से इनके प्रमोशन की कार्रवाई अटकी हुई थी, जो अब पूरी हो गई है। इन आईपीएस अफसरों को पदोन्नत करके सरकार ने आईजी पुलिस बना दिया है।जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं, उनमें सबसे पहला नाम है रुचिवर्धन मिश्रा का है जो डीआईजी प्रशासन के पद पर थीं, उनको प्रमोट करके आईजी प्रशासन बना दिया गया है। वहीं चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन रेंज के डीआईजी थे, वे यहीं पर अब आईजी बना दिए गए हैं। इसी तरह चैत्रा एन डीआईजी, शिकायत एवं मानव अधिकार को आईजी, शिकायत एवं मानव अधिकार, अनिल सिंह कुशवाह डीआईजी उज्जैन रेंज को आईजी उज्जैन रेंज, आरआरएस परिहार डीआईजी जबलपुर रेंज को आईजी जबलपुर रेंज, आरके हिंगणकर डीआईजी, ग्रामीण रेंज, इंदौर को आईजी, ग्रामीण रेंज, इंदौर, अंशुमान सिंह विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, सीएम ऑफिस को आईजी, विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, सीएम ऑफिस, मनीष कपूरिया अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर को आईजी लॉ एंड ऑर्डर, इंदौर, अरविंद कुमार सक्सेना अपर परिवहन आयुक्त को आईजी, अपर परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर, विनीत खन्ना डीआईजी, पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल, आईजी पुलिस हेडक्वार्टर, भोपाल हिमानी खन्ना डीआईजी, पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल को आईजी पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल, मिथिलेश शुक्ला डीआईजी रीवा रेंज आईजी रीवा रेंज, अनुराग शर्मा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल को आईजी, भोपाल पदस्थ किया है।
आईजी से बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
गृह विभाग द्वारा आज भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियो के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं, इन आदेशों में दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है, ये हैं आईजी ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता और आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल दीपिका सूरी दोनों अधिकारी 1999 बैच के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें