भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की कामना संभालने के बाद एक्शन मोड में आ गए है। हाल ही में मीट शॉप पर बैन लगाने के बाद मोहन यादव भोपाल के शासकीय मोतीलाल विज्ञान कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षक और छात्रों से चर्चा की।
कॉलेज निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हूं। नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन पूरी तरह करना है। शिक्षा को लेकर हम कई प्रावधान करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह निरीक्षण दौरा था। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस बिल्डिंग में बात कर रहा हूं, उसका उच्च शिक्षा मंत्री के रूप मैंने ही उद्घाटन किया था। मुझे इस बात का संतोष भी है कि हमारे उच्च शिक्षा विभाग ने जो काम किए हैं, उससे मध्यप्रदेश देश के पांच अग्रणी राज्यों में पहुंचा है। पहली कैबिनेट का पहला निर्णय भी मैंने उच्च शिक्षा विभाग का ही लिया था। यह कॉलेज भी एमवीएम (मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय) है, और मैं भी एमवीएम (माधव विज्ञान महाविद्यालय) उज्जैन से पढ़कर निकला हूं।बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति साल 2022 से लागू की है। कॉलेज में फेकल्टी और स्टूडेंट्स से नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और उसकी समझ को लेकर बात की है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर अधिकारियों से चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के संबंध में समस्त जनप्रतिनिधियों एवं समस्त कलेक्टर्स को आज मंत्रालय से वी.सी. के माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा की तैयारियों, स्वरुप और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए आनंद और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सम्मिलित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें