भोपाल। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का नाम कल गुरुवार को होने वाली बैठक में तय हो सकता है। बताया जाता है कि दिल्ली से नेताओं से विधायक दल की बैठक में इस नाम के तय करने के संकेत दिए हैं। इसके चलते कल 14 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।
प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर विपक्षी दल की भूमिका मे है। इसके चलते से विधायक दल का नेता चयन करना है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के कल होने वाले बैठक में शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व इस पद के लिए किसी आदिवासी चेहरे को पसंद कर रहा है। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की पसंद बाला बच्चन का नाम हो सकता है। वहीं एक ओमकार सिंह मरकाम का नाम भी सामने आया है। मरकाम के संबंध भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से अच्छे रहे हैं। वर्तमान में उनके पास आदिवासी विभाग की जिम्मेदारी भी है। साथ ही मरकाम चार बार के विधायक हैं। इन नामों के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय जमुनादेवी के भतीजे उमंग सिंघार का नाम भी आ सामने आ रहा है। इनके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और रामनिवास रावत का नाम भी चल रहा है। अगर आदिवासी वर्ग से किसी विधायक का चयन नहीं हुआ तो इन नामों में से किसी एक के नाम पर सहमति बनती नजर आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें