भोपाल। मुख्यमंत्री सचिवालय में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रदेश में नए मुख्य सचिव और डीजीपी को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में भी अधिकारी बदले जाएंगे।
गौरतलब है कि मुख्य सचिव वीरा राणा अभी अतिरिक्त प्रभार में हैं। तीन महीने बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी है। आगामी मार्च में मुख्य सचिव वीणा राणा के साथ ही पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बदले जाने के चलते मुख्यमंत्री के निजी प्रमुख सचिव समेत ओएसडी और निजी सहायक बदल जाएंगे। जिससे पहले नए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को लेकर मंथन किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव की रेस में आईएएस अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया, डॉ राजेश राजोरिया और एसएन मिश्रा आगे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विवेक पोरवाल को भी नई जिम्मेदारी मिलेगी।
तीन अफसरों ने नई जिम्मेदारी देने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, एडीजीपी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार और मुख्यमंत्री के ओएसडी अंशुमान सिंह (आईपीएस) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात उन्हें इन जिम्मेदारियों से हटाकर कोई अन्य जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया है। इन अधिकारियों का तर्क है कि नई व्यवस्था में विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं इसलिए बदलाव होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें