बुधवार, 20 दिसंबर 2023

लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस घेरेगी सरकार

भाजपा ने जवाब देने की बनाई रणनीति


भोपाल। विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल गुरूवार को समाप्त हो जाएगा। सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाशण पर चर्चा होगी। इस दौरान कांग्रेस ने अभिभाशण में लाड़ली बहना योजना का जिक्र न होने को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तय की है। वहीं भाजपा ने भी ष्शाम को विधायक दल की बैठक बुलाकर कांग्रेस के विरोध का करारा जवाब देने की रणनीति तय की है।
सत्र के तीसरे दिन आज बुधवार को सदन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाशण हुआ। इस अभिभाशण में प्रदेश सरकार की योजनाओं खासकर लाड़ली बहना योजना को लेकर कोई उल्लेख नही किए जाने का आरोप कांग्रेस ने लगाया। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने तो इसे लेकर सदन में विरोध भी किया। इसके बाद आज जब सदन की कार्यवाही गुरूवार तक के लिए स्थगित की गई तो उसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ कल गुरूवार को राज्यपाल के अभिभाशण पर होने वाली चर्चा के दौरान लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य विधायकों ने विधानसभा में चर्चा की। पार्टी सदन में लाडली बहना योजना, सस्ती गैस सिलेंडर, अवैध उत्खनन समेत बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाएगी।
कांग्रेस की इस रणनीति को भांपते हुए भाजपा ने ष्शाम को विधायक दल की बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले हर मुद्दे पर सकारात्मक जवाब देने की रणनीति तय की है। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों से कहा है कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब दें।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें