भोपाल। मुख्यमंत्री पद की ष्शपथ लेने के बाद अब मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने भोपाल, इंदौर के बाद प्रदेश के दो महानगरों जबलपुर और ग्वालियर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने का फैसला किया है। इन शहरों में कब से यह प्रणाली लागू होगी, इसकी तारीख तो तय नहीं की है, मगर मुख्यमंत्री की घोशणा के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही इन शहरों में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी।मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है कि सुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में पुलिस प्रणाली लागू होगी। इसके अलावा एक अन्य घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा कि भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश के इंदौर और भोपाल में 21 नवंबर 2021 को पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। पुलिस आयुक्त प्रणाली में इंदौर नगरीय पुलिस जिले में 36 थानों और भोपाल नगरीय पुलिस जिले में 37 थानों की सीमाओं को समाविष्ट किया गया था। दोनों शहरों में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी पुलिस आयुक्त हैं। दोनों ही ष्शहरों भोपाल और इंदौर की तरह ही अब जबलपुर और ग्वालियर कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें