प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी नियुक्ति के बाद दिल्ली पहुंचकर वरिश्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनका प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने की तारीख तय हो गई। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी की जानकारी के अनुसार मंगलवार 19 दिसंबर को पटवारी नए प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने उनके पदभार ग्रहण करने की तैयारियां ष्शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण समारोह में दिल्ली से भी कांग्रेस नेता भोपाल पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे सबसे पहले इंदौर से उज्जैन पहुंच कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद से यहां से देवास सोनकच, आष्टा, सीहोर होते भोपाल पहुचेंगे। यहां दोपहर तीन बजे वे प्रदेश के तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बताया जा रहा है कि पटवारी का उज्जैन से भोपाल तक का सफर पूरे लाव लश्कर के साथ होगा। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत होगा। इसके लिए स्वागत द्वार और स्टेज बनाने की तैयारी भी तेज हो गई हैं। पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि, कांग्रेस हाईकमान ने मध्य प्रदेश के संगठन में बड़ा उलट फेर करते हुए कमलनाथ से प्रदेश की कमान वापस ले ली है। उनके स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ ही उमंग सिंघार को नेताप्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेताप्रतिपक्ष बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें