प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया वादा
भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने आज कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह पिछड़े वर्गों को न्याय सुनिश्चित करने के लिaए जाति जनगणना कराएगी और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए एक आयोग का गठन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिख कर कहा कि वह राज्य में पिछड़े वर्ग के परिवारों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कमलनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार पिछड़े वर्गों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना कराएगी। पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए एक ‘समान अवसर आयोग’ बनाया जाएगा। इससे पहले, इस साल अगस्त में सागर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो मध्य प्रदेश में जाति आधारित जनगणना होगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मप्र में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान जाति जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के लोगों की सही संख्या जानने के लिए यह कवायद जरूरी है ताकि उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए इसके अनुसार नीतियां बनाई जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें