मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रथों को किया रवाना
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा इस बार पूरी तरह से हाईटेक हो गई है। भाजपा ने प्रचार के लिए आज हाईटेक इन रथों को रवाना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इन रथों को हरी झंडी दिखाई। भाजपा के ये 219 रथ प्रदेश में पचास हजार सभाएं करेंगे।
भाजपा हाईटेक रथों से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण और जन हितैषी कार्यों को जनता को बताने के साथ आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को बताएगी। इन रथों को आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू और पिछड़ा प्रदेश बनाया था। कांग्रेस काल में यहाँ बुनियादी सुविधाओं का अकाल था। हमारे मध्यप्रदेश वासियों ने कांग्रेस के कुशासन को 2003 में उखाडकर फेंका। तब से अब तक सवा साल छोडकर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2003 से 2014 तक प्रदेश सरकार को केद्र का सहयोग नहीं मिला। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ऐसा मिला कि आज मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है । मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में चमत्कार किया है। आज चौतरफा प्रगति और विकास भाजपा सरकार ने किया है। आज 5 लाख किलोमीटर सड़कों का जाल, 47 लाख हेक्टेयर सिचाई की व्यवस्था, बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट से बढ़ाकर 2900 हजार मेगावाट और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में विकास न किया हो। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जन कल्याण के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हॅू की प्रचार रथ हर विधानसभा में जायेंगे। हम सेवा के आधार पर विकास के आधार पर जनता से वोट मांगेगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन- जन के सर्वांगीण विकास और मध्यप्रदेश को स्वर्णिम पथ पर आगे ले जाने के लिए कृत संकल्पित है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब कल्याण के साथ हमारा मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बना है। “एमपी के मन में मोदी“ थीम पर इन प्रचार रथों से डबल इंजन सरकार की नीतियों की जानकारी जन-जन तक अधिक से अधिक सुलभ होगी, ताकि जनता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को और अधिक समर्थन और आशीर्वाद दे सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश ने चुनावी अभियान की दृष्टि से 230 विधानसभा के हर गाँव- गाँव के प्रत्येक बूथ तक केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुचानें में इन हाईटेक रथों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें