भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी प्रतिदिन झूठे वादे करते हैं। कांग्रेस ने मोहब्बत की नहीं, बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। ना इंडी गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है। हम वादे नहीं, हम काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, वह जनता को बता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यहां कांग्रेस के हो गई है, कमलनाथ की कांग्रेस।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कमलनाथ को लेकर कहा कि ही सर्वे करा रहे हैं, वे ही टिकट बांट रहे हैं, टिकट में गड़बड़ हो तो कहते हैं दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, कमलनाथ ने तो इंडिया गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की महाविजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25-26 दिन हम सब कार्यकर्ता दिन-रात काम करने में जुटे रहेंगे। मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा सम्पूर्ण नेतृत्व भी काम में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन में पूरी टीम काम कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम भारी विजय इस चुनाव में प्राप्त करेंगे।
दशहरे के पहले जल रहे पुतले
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस नेता यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए, पहले वचन-पत्र का क्या हुआ। कांग्रेसी महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं, मध्यप्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी। समझ में नहीं आता कि मध्यप्रदेश में किसकी कांग्रेस है, यह कांग्रेस सोनिया गांधी की है या मल्लिकार्जुन खड़गे की है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस (के) हो गई है, यानी कमलनाथ की कांग्रेस। कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। जैसे शिवसेना महाराष्ट्र में दो हिस्सों में बट गई वैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस दो हिस्सों में बट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें