शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

बुआ की सीट से चुनाव लड़ेगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ?

मना करने को लेकर तेज हुई अटकलें, तो जारी करना पड़ा बयान


भोपाल। प्रदेश में भाजपा ने जिस तरह से दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है, उसके बाद लगातार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव मैदान में उतारे जाने की बातें कही जाने लगी। मामले ने तूल तब पकड़ा जब गुरूवार की देर रात को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक को लेकर मीडिया में यह बात सामने आई कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जब मीडिया में इस बात ने सुर्खियां ली तो िंसधिया को दिल्ली स्थित कार्यालय से इस बात का खंडन करना पड़ा कि उन्होंने बैठक में यह नहीं कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया को भी भाजपा मैदान में उतार सकती है।
भाजपा में प्रदेश में केन्द्रीय मंत्रियों से सहित सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारकर कांग्रेस को चिंता में डाला था। इसके बाद से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी चुनाव लड़ने को लेकर बातें सामने आ रही है। इस बीच उनकी बुआ और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने संगठन को पत्र लिखकर इस बार चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तो सिंधिया के चुनाव मैदान में उतरने की बात को और बल मिला। मगर बीती रात को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया में यह बात सामने आई कि सिंधिया ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। यह बात जब आज सुबह मीडिया में तेज हुई तो खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली स्थिति कार्यालय से यह खंडन करना पड़ा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। सिंधिया ने बयान जारी कर उन्हें लेकर चल रही बातों को तथ्यहीन और आधारहीन बताया। इसके बाद एक बार फिर उनके विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जाने लगे हैं। सिंधिया के इस बयान से यह स्पश्ट होता है कि अगर संगठन ने उन्हें कहा तो वे चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव ना लड़ने की स्थिति में शिवपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है।
बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में मध्यप्रदेश की बीच विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर भाजपा मोहर लगा सकती है। बैठक के बाद भाजपा सूची भी जारी कर सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें