बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

पेसा कानून समन्वयक की भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा


भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने  पेसा कानून समन्वयक की भर्ती में भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा, पेसा कानून समन्वयक की भर्ती में भी  फर्जीवाड़ा हुआ है। मेरिट लिस्ट निरस्त करके बीजेपी और भाजपा के लोगों की इसमें नियुक्तियां की गई है। स्टेट सर्विस में भी 5 साल में कोई भर्ती नहीं की गई। 2023 में 15 परीक्षाएं हुई है लेकिन रिजल्ट नहीं आया। आरक्षक की भर्ती हुई मगर रिजल्ट नहीं आया।
रागिनी नायक ने यह आरोप आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा 6 साल से सब इंस्पेक्टर नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज 29 हजार से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं। आचार संहिता लगने से पहले 53 हजार घोषणाएं कर दी, जबकि सरकार पर 4 लाख करोड़ का कर्ज है। मध्य प्रदेश में निवेश नहीं होने की वजह भ्रष्टाचार है। 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार में कौन निवेश करेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र को जनता के हित में बताया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर समाज हर वर्ग के बीच से वचन पत्र तैयार किया है। चुनाव से 1 महीने पहले जनता तक पहुंचाने के लिए वचन पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछा कि भाजपा का झूठ का पुलिंदा वाला घोषणा पत्र कब आएगा?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें