कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी
भोपाल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। इसके बाद उनका चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कांग्रेस ने सोमवार की रात को इस्तीफे में हो रही देरी के चलते बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोशित कर दिया था, अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस यहां पर अपना प्रत्याशी बदलेगी?
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा आखिरकार मध्य प्रदेश शासन ने स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की गई। अब वे विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। निशा डिफ्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपना इस्तीफा भी दिया था लेकिन राज्य सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही थी। ऐसे में निशा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। जिस पर उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट को ये आदेश दिए थे कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने शासन को 23 अक्टूबर तक निर्णय लेने का आदेश दिया था। निशा ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां देरी होने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।
गौरतलब है कि निशा बांगरे के इस्तीफा में हो रही देरी के चलते कांग्रेस ने बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से सोमवार को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन अब निशा का इस्तीफा स्वीकार का लिया गया है तो कांग्रेस आमला सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी निशा को यहां से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

6

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें