बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

भाजपा के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने दिया इस्तीफा

कहा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को वोट देने का बना लिया मन


भोपाल। विंध्य में भाजपा को आज एक और करारा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने आज भाजपा ने इस्तीफा दे दिया है। अभय मिश्रा पत्नी नीलम मिश्रा के साथ करीब एक माह पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। मिश्रा सेमरिया से टिकट के दावेदार थे, मगर भाजपा में उनका टिकट कटना नजर आ रहा है।
विंध्य अंचल में चुनाव के पहले आज भाजपा को एक और झटका लगा है। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से 2008 में विधायक रहे अभय मिश्रा ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें किसी भी प्रकार की टिकट का आस्वाशन नहीं मिला है और ना ही उन्होंने टिकट के लिए कहीं से दावेदारी प्रस्तुत की है, लेकिन अब भाजपा के वादा खिलाफी को लेकर पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि मेरे द्वारा एक माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण की थी एवं शीर्ष नेतृत्व मुझे दिए गए आश्वासन से हटकर वादा खिलाफी मुझे दिखाई दे रही है। मुख्ममंत्री अपने वचन के प्रतिबद्ध नहीं है एवं मेरी पत्नी नीलम मिश्रा ,भारतीय जनता पार्टी टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। सेमरिया की जनता जर्नादन मुझे ही बतौर प्रत्याशी देखना चाहती है। वह भी सिर्फ कांग्रेस पार्टी से।
उन्होंने लिखा कि भाजपा की सदस्यता लेने के पीछे मेरी नाराजगी थी, लेकिन कमलनाथ में मुझे वापस समझाया था। साथ ही आश्वासन भी दिया था, लेकिन गुस्से के कारण मैंने कांग्रेस छोड़ दिया। वहीं भाजपा से जो आश्वासन मिला था वह पूर्ण नहीं है। भाजपा सेमरिया के पी त्रिपाठी को प्रत्याशी बना रही है, इसलिए मैं भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं।

10 अवैध रूप से की जा रही थी आतिशबाजी, दुकानों में लगाया ताला
भो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें