अमित शाह ने भी मांगी सूची
भोपाल। विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के सामने बागी होकर मैदान में उतरे अपने नेता मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इन नेताओं को साधने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बागियों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह ने भी भाजपा के बागियों की सूची प्रदेश संगठन से मांगी है और उन्हें मनाने के लिए कहा है।
विधानसभा चुनाव के लिए कल सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख है। इसके पहले कई बागियों ने टिकट ना मिलने के चलते नामांकन फार्म भर दिया है। यह स्थिति भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में समान रूप से है। दोनों ही दल अपने ही नेताओं के बागी होने से जूझ रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस ने कुछ नेताओं को तो पद देकर मनाने की कवायद की है, मगर अब भी कई विधानसभा सीटों पर उनके नेता मैदान में डटे हैं। इन बागियों को मनाने के लिए कांग्रेस की ओर से अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सक्रियता दिखाई है। वे लगातार बागियों से संपर्क कर मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के बागियों को लेकर प्रदेश के प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह भी चिंतित नजर आए हैं। राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने नेताओं को साफ कहा है कि वे बागियों को मनाएं और उनसे फार्म वापस कराएं। जबलपुर में नाराज धीरज पटेरिया से शाह ने मुलाकात की थी। शाह से आश्वासन मिलने के बाद पटेरिया की नाराजगी दूर हो गई। वरिष्ठ नेता उमा शंकर गुप्ता और रामलाल रोतेला की भी नाराजगी खत्म भी खत्म करने में भाजपा सफल रही है। पार्टी ने इन्हें स्टार प्रचारक बनाकर साध लिया है। राजधानी पहुंचने के बाद शाह ने 36 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों से सीधी बात की। ष्शाह ने बैठक में साफ निर्देश दिए कि पार्टी में उपजे असंतोश को खत्म किया जाए। साथ ही पार्टी ने मध्यप्र्रदेश में जो लक्ष्य डेढ़ सौ पार का रखा है, उसे पाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें। ष्शाह ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि कार्यकर्ता से सीधा संपर्क कर उन्हें पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने को कहें। कार्यकर्ता केवल कमल के फूल के लिए काम करे, चेहरे को ना देखे।
शाह के लौटने के बाद शहर जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के जबलपुर से लौटने के दूसरे दि नही भाजपा में फिर एक बार कलह सामने आई है। पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे देने के पीछे उन्होंने बीते दिनों भाजपा के संभागीय कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को बताया। उत्तर मध्य विधानसभा से अभिलाष पांडे को टिकट मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था, इसके बाद से कई नेताओं ने नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को पूरे मामले का दोषी बताया था, जहां भाजपा के प्रदेश एवं केंद्र नेतृत्व के नाम कई नेताओं ने प्रभात साहू के नाम पर शिकायत दी थी, जिससे नाराज नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें