रविवार, 22 अक्टूबर 2023

बसपा करेगी सरकार में भागीदारी, विधायक टूटने का भय

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी नामांकन भरने का सिलसिला ष्शुरू हुआ है, मगर बहुजन समाज पार्टी को अभी से ऐसा लग रहा है कि उसकी भागीदारी के बिना प्रदेश में इस बार सरकार नहीं बनेगी। इसके लिए उसने अभी से अपने पत्ते साफ कर दिए हैं। बसपा का कहना है कि इस बार बसपा बाहर से समर्थन नहीं देगी, बल्कि सत्ता में भागीदारी करेगी। 

बहुजन समाज पार्टी इस बार विधानसभा का चुनाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ रही है। बसपा को इस बार पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। इसके लिए वह अभी से अपने विधायकों के टूटकर दूसरे दलों में जाने से रोकने की रणनीति पर भी काम कर रही है। इसके चलते बसपा ने तैयारी की है कि पहले बसपा जहां सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन देती रही है, वहीं अब वह इस बार ऐसा नहीं करेगी। बल्कि सरकार में भागीदारी करेगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने खुद यह बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि हमारे विधायक चुनाव के बाद टूटकर दूसरे दलों में चले जाते हैं। इसके चलते हम खुद पहले से ही यह फैसला करने पर विचार कर रहे हैं ि कइस बार हम सत्ता में भागीदारी करेंगे। इसके चलते कम से कम हमारे विधायक हमारे साथ रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें