मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

लूट के माल के लिए लड़ रही जय-वीरू की जोड़ी


भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव की खबरों को लेकर आज प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जय-वीरू की जोड़ी लूट के माल के लिए लड़ रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव की खबरें चल रही है। दोनों नेता दिल्ली में हैं। दोनों को बैठक के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया है। बताया जा रहा है कि बैठक के लिए दोनों नेता अलग-अलग दिल्ली पहुंचे हैं। कमलनाथ के साथ कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला गए हैं, तो दिग्विजय सिंह ने रेल से दिल्ली का सफर करना उचित समझा है। उनके इस तरह दिल्ली पहुंचने की खबरों के बाद दोनों के बीच चल रही मनमुटाव की खबरों को और बल मिला। साथ ही भाजपा इसे लेकर हमलावर भी हो गई। दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव को लेकर प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने भी आज तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जय और वीरू की जोड़ी को दिल्ली बुलाया गया। अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है, तो पार्टी इन्हें दिल्ली क्यों बुला रही है? कांग्रेस के जय और वीरू आपस में झगड़ रहे हैं और ये लड़ रहे हैं, लूट के माल के लिए। जय और वीरू तो लूटते ही थे। इनका झगड़ा लूट के माल के लिए है? पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाढार (दिग्विजय सिंह) ने पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया। सवा साल में कमलनाथ जी ने भी इसे लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे और कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो, झगड़ा इनका केवल इस बात का है। अब दिल्ली भी पता नहीं, इनसे किन मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है? 

कमलनाथ को सेठ ना कहूं तो क्या कहूं?

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सोमवार को मैंने उन्हें सेठ कहा तो वो आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं मैं सेठ हूँ क्या... मैं उद्योगपति हूँ क्या..? कमलनाथ जी को मैं सेठ न कहूं तो क्या उन्हें मजदूर कहूं, फसल काटने वाला कहूं, गिट्टी-मिट्टी उठाने वाला कहूं। वो स्वयं कहते हैं मैं निजी प्लेन में घूमता हूं। अब निजी प्लेन किसान के पास तो होता नहीं है। मजदूर के पास नहीं होता है। गरीब के पास नहीं होता है। उनका एक पैर देश में रहता है एक पैर विदेश में रहता है। सेठ को सेठ न कहें तो क्या कहें? सेठ को सेठ कहने में आपत्ति क्या है।

प्रदेश की जनता का किया अपमान

मुख्यमंत्री ने कमलनाथ द्वारा प्रदेश को चौपट प्रदेष कहने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का ये प्रदेश है ही नहीं। उनको मध्यप्रदेश से लगाव है ही नहीं। वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं। उन्होंने प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है।कमलनाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं ?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें