रविवार, 29 अक्टूबर 2023

बसपा और गोंगपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची


भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने भी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है। बसपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती सहित चालीस नेताओं के नाम है। इस सूची में भाजपा छोड़कर बसपा में गए पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह का भी नाम है।

 बसपा सुप्रिमों और पूर्व सीएम मायावती, राज्यसभा सांसद राम जी गौतम, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए है। खास बात ये है कि इस सूची में भाजपा से इस्तीफे देने वाले पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रुस्तम सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।  गौरतलब है कि हाल ही में टिकट कटने से नाराज चल रुस्तम सिंह गुर्जर ने भाजपा को छोड़ बसपा का दामन थामा था।वे मुरैना विधानसभा से टिकट की मांग लगातार कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने पूर्व मंत्री का टिकट काट दिया, जिससे नाराज होकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उनके बेटे ने बसपा का दामन थामा था। खास बात ये है कि बसपा ने उनके बेटे राकेश को टिकट दिया है। अब रुस्तम सिंह अपने बेटे का प्रचार प्रसार करेंगे। 

मायावती प्रदेश में करेंगे 9 सभाएं

मायावती 6 नवंबर को झांसी की सबसे करीबी निवाड़ी क्षेत्र में जनसभा कर मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी, वे कुल 9 सभाएं करेंगे। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी का यूपी से सटे इलाकों में अच्छा खासा प्रभाव है। इस बार बसपा ने उत्तर प्रदेश से सटे मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, ग्वालियर- चम्बल संभाग के साथ रीवा और सतना संभाग की सभी सीट पर प्रत्याशी उतारे है, जो चुनाव में कांग्रेस भाजपा का खेल बिगाड़ सकते है।


गोंगपा ने भी तय किए स्टार प्रचारक

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं। गोंगपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम, राश्टीय महासचिव ष्श्याम मरकाम, राश्टीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर, राश्टीय उपाध्यक्ष इरफान मलिक, के अलावा अशोक छाबड़ा, महेन्द्र प्रसाद ष्शर्मा, संतोश चंद्राकर, प्रीतम पेंद्राम, अनिल धुर्वे, एलएस उदय, जयनाथसिंह केराम, रेखा निकोरे, हेमलाल मरकाम, हरिश उइके, सुनीता उइके और मदन गौड़ के नाम है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें