भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीआईएफ और हमास तो बहाना है, कांग्रेस को तो आतंकियों को बचाना है। तुष्टिकरण का खेल है और यही कांग्रेस का असली चेहरा है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग कांग्रेस का बंटाधार ही करके मानेंगे। कमलनाथ जी क्यों ख़ामोश है ये तो बड़े भाई और छोटे भाई हैं। वो स्पष्ट करे कि वो बयान से ताल्लुक़ रखते है या नहीं। कांग्रेस को दिग्विजय के बयानों का निंदा प्रस्ताव रखना चाहिए। मिश्रा ने कहा आचार्य प्रमोद कृष्णन के एक रीट्वीट किया कि ये आतंकियों कि बाप है, ये सब पर सवाल उठाते है , ये किसी और धर्म पर सवाल नहीं उठाते। ये गाय पर सवाल उठाते है , बकरी पर नहीं। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है, कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। उन्होंने कहा कि सिमी की बजरंग दल से तुलना करते है. एचयूटी, सिमी सब दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में नेटवर्क मज़बूत कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा झिरनिया की जंगल में कुएँ में हथियार भरे पड़े थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें