भोपाल। भाजपा से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले नारायण त्रिपाठी ने आज खुलासा कर दिया ि कवे प्रदेश में विंध्य की तीस सीटों सहित प्रदेश में चालीस सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उनकी पार्टी के प्रत्याशी जल्द ही घोशित किए जाएंगे।
मैहर से भाजपा विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब यह तय कर लिया है ि कवे अपनी बनाई पार्टी विंध्य जनता पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ेगे। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे ि कवे कांग्रेस में ष्शामिल हो सकते हैं, मगर उनका कांग्रेस में प्रवेश का रास्ता रूक गया। इसके बाद अब वे अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतार रहे हैं। इन दिनों भोपाल में बैठकर वे इस रणनीति पर काम कर रहे हैं। त्रिपाठी ने संकेत दिए है कि उनकी पार्टी विंध्य की सभी तीस सीटों के साथ भोपाल और इंदौर में भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इस तरह प्रदेश में वे इस बार कुल चालीस सीटां पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। इन सीटों पर वे जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। हाल ही में उनकी पार्टी को निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह दो गन्ना एक किसान आवंटित किया है।
मैहर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
नारायण त्रिपाठी खुद मैहर से चुनाव लड़ेंगे। उनके चुनाव मैदान में उतरने से यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हो गए हैं। भाजपा ने पहले ही यहां पर उनका टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को यहां पर प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने धर्मेश घई को इस सीट से मैदान में उतारा है। इस स्थिति में त्रिपाठी के मैदान में उतरने से यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें