विदिशा से मुकेश टंडन, गुना से पन्नालाल शाक्य को बनाया प्रत्याशी
भोपाल। भाजपा ने आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर विदिशा और पन्ना सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। लंबे समय से इन दो स्थानों पर प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में जद्दोजहद जारी थी।
भाजपा ने आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची कर दी है। इस सूची में विदिशा से मुकेश टंडन को प्रत्याशी बनाया है। टंडन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद के प्रत्याशी हैं। वे पिछला चुनाव हार गए थे, इसके चलते उनके नाम पर स्थानीय भाजपा नेता नाराज थे। वहीं गुना में भाजपा ने पन्नालाल शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भी उनका विरोध हो रहा था। पन्नालाल शाक्य 2013 में गुना विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते भी थे। 2018 में भी टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। इस बार भाजपा ने कोरी समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया था। इसे देखते हुए उनकी दावेदारी मजबूत हो गई थी। इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक गोपीलाल जाटव का टिकट काटकर पन्नालाल ष्शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब हे कि गुना सीट पर सिंधिया घराने के अलावा संघ का भी प्रभाव रहा है। इसके चलते यहां पर प्रत्याशी चयन में संगठन के सामने सिंधिया और संघ को सामने काफी मशक्कत करनी पड़ी, मगर इस सीट पर संगठन की नहीं चली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें