सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

मालवा-निमाड़ के बागियों से सीधी बात की अमित शाह ने

भोपाल। मध्यप्रदेश दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह लगातार नाराज नेताओं और बागी होकर मैदान में उतरे नेताओं से सीधा संपर्क कर उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने इंदौर में मालवा-निमाड़ के नाराज नेताओं से सीधी बात की और उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया।

अमित ष्शाह आज इंदौर में थे। कल रविवार को उन्होंने उज्जैन में पूर्व मंत्री पारस जैन से चचा कर उन्हें मनाया था। जैन को उन्होंने दिल्ली आकर मिलने को भी कहा। इसके बाद आज वे इंदौर में मालवा-निमाड़ के नाराज नेताओं से मुलाकात करते रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्श चौहान  सहित अन्य नाराज नेताओं को बुलाया था। बताया जा रहा है कि अमित शाह से मिलने पहुंचे नेताओं से शाह ने नाराजगी दूर कर संगठन के लिए काम करने को कहा है। मनावर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने वाली पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जाता है कि उन्हें भी शाह ने कहा है कि पार्टी के लिए काम करें, नाराजगी को दूर करें। हालांकि रंजना ने अभी अपने पत्ते खोले नहीं है ि कवे अपना नामांकन वापस लेंगी या नही। फिलहाल तो वे यह कह रही है कि ष्शाह से मुलाकात अच्छी रही है। इसी तरह मालवा-निमाड़ के अन्य नाराज और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे नेताओं से ष्शाह की मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि निर्दलीय रूप से मैदान में उतरने वाले नेताओं से कहा है ि कवे नामांकन वापस लें। अब देखना होगा कि क्या ये नेता नामांकन वापस लेते हैं या नहीं।
जबलपुर में नाकाम रही कोशिश
जबलपुर प्रवास के दौरान भी अमित शाह ने जबलपुर के नाराज चल रहे नेताओं से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया था, मगर उनका यह प्रयास यहां पर असफल नजर आया है। शाह के जबलपुर से भोपाल जाते ही दूसरे दिन जबलपुर शहर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर यह संदेश दिया था कि उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें