रूस्तम सिंह टिकट ना मिलने से थे खफा
भोपाल। पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे अब अपने बेटे और बसपा के मुरैना से प्रत्याशी राकेश सिंह के लिए चुनाव प्रचार में जुटेंगे। राकेश सिंह को हाल ही में बसपा ने अपना प्रत्याशी घोशित किया है।
पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखे पत्र में उन्होंने दो पंक्तियों में अपनी बात लिखी है। रुस्तम सिंह ने लिखा है ‘मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। साथ में समस्त उत्तरदायित्व से इस्तीफा देता हूं।’ पत्र की प्रतिलिपि उन्हांने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और मुरैना जिलाध्यक्ष को भेजी है। बता दें कि पिछले दिनों उनके बेटे राकेश सिंह ने टिकट न मिलने से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा में शामिल हो गए थे। बसपा ने राकेश सिंह को मुरैना से प्रत्याशी बनाया है। अब रूस्तम सिंह अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार में सक्रियता दिखाएंगे। पूर्व में वे भाजपा से अपने बेटे को मुरैना से टिकट दिलाने के लिए प्रयास कर रहे थे, मगर संगठन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ी है।
गौरतलब है कि रूस्तम सिंह आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति ली, इसके बाद भाजपा में शामिल हुए। 2003 में वे मुरैना से विधायक बने। भाजपा सरकार में वे मंत्री भी बने। इसके बाद 2008 का चुनाव वे हार गए थे। 2013 में फिर से वे विधायक बने, इस दौरान भी उन्हें मंत्री बनाया गया। 2018 में वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद इस बार वे अपने बेटे राकेश सिंह को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे, मगर भाजपा राकेश सिंह को टिकट नहीं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें