शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

किसान विरोध है भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार के कार्यकाल में खूब घोटाले और भ्रश्टाचार हुआ है। 

रणदीप सुरजेवाला ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि  शिवराज सरकार को किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार के 18 साल को दमनकारी किसान विरोधी के रूप में प्रदेश के इतिहास में याद रखा जाएगा। भाजपा और शिवराज सरकार ने किसानों के साथ हमेशा छल किया है। समर्थन मूल्य छुपा कर किसानों की योजनाओं पर ताला लगाया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल नहीं मिल रही है। केंद्रीय सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने की घोषणा करती है और राज्य सरकार फसलों को आधे दाम में खरीद रही है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसान कल्याण विभाग को किसान दुर्दशा विभाग बना दिया। 30 योजनाओं में से 19 योजनाओं में शिवराज सरकार ने एक पैसा भी नहीं दिया है। भाजपा ने कई किसानों का नाम सम्मान निधि से हटा दिए और प्रदेश में अब 8 लाख 57 हजार 203 किसानों को सम्मान निधि का पैसा नही मिलेगा।

पोस्टर में राम मंदिर, की शिकायत

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रभु श्री राम आस्था का केंद्र हैं, राजनीति के नहीं। हमारे आराध्य प्रभु राम दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते। राम मंदिर को लेकर होर्डिंग लगाने वाले भाजपाइयों को भगवान् राम सद्बुद्धि दे। बता दें कि भोपाल-इंदौर में कई जगहों पर बीजेपी की तरफ से राम मंदिर के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी नेताओं की तस्वीरें हैं। होर्डिंग्स पर लिखा है कि भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा सरकार। 

जय-वीरू हैं कमलनाथ-दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाराज होने के प्रश्न पर सुरजेवाला ने कहा कि इस चुनाव में शोले फिल्म की एंट्री हुई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोस्ती धर्मेंद्र और अमिताभ जैसी है। उनकी दोस्ती जय-वीरू की दोस्ती है, गब्बर सिंह ने इसे कई बार तोड़ने प्रयास किया, लेकिन उसे सफल नहीं मिली। तो इस दोस्ती को भाजपा भी नहीं तोड़ पाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें