शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

इस बार दिग्विजय की चक्की पीस रही कमलनाथ कोः शिवराज


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभी चक्कीयां चल रही हैं इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की कमलनाथ को पीस रही है। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक-दूसरे पर जमकर हमले भी बोल रहे हैं। इसके चलते आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम को लेकर उठाए गए सवालों को लेकर कहा कि दिग्विजय जी बहुत समझदार हैं, उनको पता है कि वो हारने वाले हैं, इसलिए अभी से मशीन पर दोष मढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ जी कहते हैं कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह जी की चक्की ने कमलनाथ जी को ही पीस दिया। दिग्विजय जी अब कमलनाथ जी के कुर्ते फड़वा रहे हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि घंमडिया गठबंधन में केवल दरार ही नहीं पड़ी, बल्कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। इंडिया गठबंधन के पहले ही इस तरह बिखर गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें