मैहर से चुनाव लड़ेंगे नारायण त्रिपाठी
भोपाल। पृथक विंध्य की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्श कर रहे मैहर से विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने आज अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी घोशित कर दिए हैं। वे खुद मैहर से चुनाव लड़ेंगे। त्रिपाठी के मैदान में उतरने से मैहर में चुनाव रोचक हो गया है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा ने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे है। इसके चलते यहां पर अब चतुश्कोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।
विंध्य जनता पार्टी के संस्थापक नारायण त्रिपाठी ने आज राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी के 25 प्रत्याशियों की घोशणा कर दी। त्रिपाठी ने कहा कि आज तक पृथक विंध्य और विंध्य के विकास के लिए कोई भी पार्टी भाजपा हो या कांग्रेस कोई काम नहीं कर पाई है। इसके चलते हमारा अंचल पिछड़ा हुआ है। में पृथक विंध्य की मांग की तो हमें बागी बना दिया गया। इसके चलते हमने अपनी पार्टी बनाई। उन्होंने कहा कि जिस राम के नाम पर राजनीति होती है, वो राम की भूमि चित्रकूट आज भी विकास से दूर है। विंध्य पूरी तरह उपेक्षित है। इसलिए विंध्य के पुनर्निर्माण के लिए हम चुनाव लडने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्यवासी प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिये आगे आये, हमारे यहां काफी संसाधन है, फिर भी रोजगार नहीं है। हमारा उद्देश सिर्फ विंध्य का पुनर्निर्माण करना हैं। त्रिपाठी ने आज जो प्रत्याशी घोशित किए हैं उनमें विंध्य की 30 में से 20 सीटों के प्रत्याशी है। इसके अलावा बुंदेलखंड, महाकौशल और भोपाल की एक सीट पर भी उन्होंने प्रत्याशी उतारा है। वे जल्द ही और सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।
पार्टी ने घोशित किए प्रत्याशी
रैगांव से आरती वर्मा, सतना से हरिओम गुप्ता, मैहर से नारायण त्रिपाठी, अमरपाटन से शशि सत्येंद्र शर्मा, सेमरिया से हासिफ मोहम्मद अली, त्यौंथर से कमांडो अरुण गौतम, देवतालाब से कुंज बिहारी तिवारी, गुढ़ से शिवमोहन शर्मा, चुरहट से अरुण द्विवेदी, सीधी से वाल्मीकि तिवारी, सिंहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कोल, सिंगरौली से कुंदर पांडेय ब्यौहारी से लेखन सिंह, जयसिंह नगर से फूलमती सिंह, जैतपुर से हीरालाल पनिका, अनूपपुर से प्यारेलाल पनिका, पुष्पराजगढ़ से अमृतलाल सोनवानी, बांधवबढ़ से धूप सिंह, मानपुर से राजकुमार बैगा, शहपुरा से मदन सिंह परस्ते, डिंडौरी से सितार मरकाम, भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडेय, अंबेडकर नगर-महू से वैधनाथ मिश्रा, बड़ामलहारा से दिनेश यादव को टिकट दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें