शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

बच्चों की बदहाली शिवराज सरकार के माथे पर कलंक

भोपाल। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि बच्चियों को यौन शोषण होना, शिशु मृत्यु दल का ज्यादा होना, बच्चों की बदहाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मांथे पर कलंक है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में उन बच्चों की दुर्दशा जिन्हे प्रदेश का और देश का भविष्य कहा जाता है। मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर, 7 लाख से ज्यादा बाल मजदूरों का होना, हर तीन घंटे मे नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण होना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माथे का कलंक है। चुनाव मे कांग्रेस पार्टी नहीं मध्यप्रदेश की जनता भी आपको याद दिलाने की काम करेगी।
उन्होंने कहा कि मामा का राज बच्चों पर गिरी गाज, बच्चों की बदहाली देख कर यह कहना पड़ेगा कि शिवराज सिंह इनके मामा नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह तो स्वयं ही कहते हैं कि बच्चों में कुपोषण है। प्रदेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध, यह शिवराज सिंह चौहान के माथे का कलंक है। 337 प्रतिशत का उछाल आया है बच्चों के खिलाफ अपराध में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को केंद्र बनाकर बच्चियों को अपहरण करके बेचने का जुर्म हो रहा है। एक महीने में भोपाल से 47 बच्चियों गायब हो गई और कोई खोज खबर नहीं हो रही। मामाजी यही पास में ही रहते है पर इन बच्चियों का कोई खोज खबर नहीं है। जन्म के समय बच्चों की मृत्यु में भी मध्यप्रदेश नंबर वन पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें