सपा ने मिर्ची बाबा को बुधनी से बनाया प्रत्याशी
भोपाल। विधानसभा चुनाव में अब मिर्ची बाबा की भी एंटी हो गई है। मिर्ची बाबा को समाजवादी पार्टी ने बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में उतारा है। हाल ही में उन्होंने लखनउ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पार्टी से की सदस्यता ली है।
समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम घोशित किए हैं, जिनमें कुछ पूर्व में घोशि प्रत्याशियों को बदला भी गया है। पार्टी ने इस सूची में चौंकाने वाला नाम सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से दिया है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सपा ने वैराग्यानंद महाराज मिर्ची बाबा को प्रत्याशी को बनाया है। इसके अलावा भाजपा की पूर्व विधायक और उमा भारती के निकट की रेखा यादव को भी छतरपुर जिले की बिजावर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने धारावाहिक रामायण में अंगद का अभिनय कर चुके कलाकार विक्रम मस्तान को उम्मीदवार बनाया है। विक्रम मस्तान शर्मा, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। रामानंद सागर ने साल 2008 में दोबारा रामायण धारावाहिक का निर्माण किया, जिसमें विक्रम मस्तान पवन पुत्र हनुमान की भूमिका में नजर आए थे। कांग्रेस नेता मस्तान मुख्य रूप से बुधनी के ही रहने वाले हैं। इसके बाद यहां पर मुकाबला अब रोचक होता नजर आ रहा है।
पांच बार जीत चुके हैं शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीत चुके है। इसमें 2006 में हुए उपचुनाव भी शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान 1990, 2006, 2008, 2013 और 2018 में बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस को इस सीट पर 20 साल से जीत का इंतजार है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे अरुण यादव को 58,999 वोटों से हरा दिया था। इस चुनाव में चौहान को 1,23,492 यानी 60 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि यादव को 64,493 वोट ही मिल पाए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें