शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

दावेदारों को नहीं मिला टिकट, जताया विरोध


भोपाल। कांग्रेस में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिला, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विरोध तेज कर दिया है। बुरहानपुर, सिवनी मालवा, रीवा, सेमरिया सहित कई स्थानों पर दावेदारों का विरोध देखा गया। कुछ ने तो पार्टी छोड़ने की बात तक कही है। 

कंग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही कई स्थानों पर नाराज नेताओं ने टिकट ना मिलने के बाद विरोध तेज कर दिया। कांग्रेस ने बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है। यहां पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार घोषित करने की मांग की जा रही थी।ष्शेरा को टिकट दिए जाने से कांग्रेस नेता नाराज हैं। नाराज नेताओं ने शेरा का पुतला तक जला दिया। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कांग्रेस ने अजय बलराम को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी दावेदारी कर रहे है। उनके समर्थकों ने आज पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध जताया है। सेमरिया में अभय मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध तेज हो गया है। जावरा में कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का पुतला जला दिया गया, यहां से वीरेंद्र सोलंकी और डीपी धाकड़ दावेदारी कर रहे थे। रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह डिंडौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस नेता उनको बाहरी बताकर विरोध कर रहे हैं। 

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कविता पांडे ने दूसरी सूची आने के बाद पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया। कविता पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने आप को मुक्त करती हूं। कविता पांडे रीवा से टिकट की दावेदारी कर रही थी। रीवा शहर से पार्टी ने राजेंद्र शर्मा को टिकट दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें