रविवार, 22 अक्टूबर 2023

अब बुंदेलखंड के छतरपुर में होगी प्रियंका गांधी की सभा


भोपाल। प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस का पूरा फोकस सभाआें को लेकर है। कांग्रेस ने महाकौशल, मालवा, ग्वालियर-चंबल के बाद अब बुंदेलखंड अंचल में प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी कर ली है। प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को छतरपुर में सभा को संबोधित करेंगी। 

कंग्रेस इस बार चुनाव में अंचलवार बड़े नेताओं की लगातार सभाएं करा रही है। बुंदेलखंड में मल्लिकार्जुन खड़के की सभा के बाद अब कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की 28 अक्टूबर को छतरपुर में सभा होगी। ग्वालियर-चंबल ,मालवा-निमाड़ और महाकौशल के बाद बुंदेलखंड का दौरा होगा। प्रियंका का मध्यप्रदेश का पांचवा दौरा होगा। वहीं राहुल गाँधी मात्र 2 बार आये हैं। प्रियंका की सक्रियता से मध्यप्रदेश में कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि 2018 में भाजपा ने 17 सीटों पर कब्ज़ा किया था, इसीलिए कांग्रेस बुंदेलखंड को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस को 7 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा था। बसपा-सपा को 1-1 सीट मिली थी। कांग्रेस ने इस बार अरुण यादव को बुंदेलखंड की कमान सौपीं है। बुंदेलखंड ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है। कांग्रेस जातिगत जनगणना के मुद्दे को फायदा बनाकर, बुंदेलखंड में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने की कोशिश करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें