मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

क्या लाड़ली बहने लिखकर देंगी तो कलेक्टर बंद कराएंगे शराब दुकान ?


उमा  ने मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर पूछा सवाल

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर सवाल दागा है। उन्होंने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोशणा के अनुसार लाड़ली बहनें लिखकर देंगी तो कलेक्टर उन शराब दुकानों को बंद करा देंगे?
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, आज मंगलवार  मैंने अखबार में पढ़ा, मेरे बड़े भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि जहां लाड़ली बहनें लिखकर दे देंगी वह शराब की दुकान भी बंद हो जाएंगी। इसके लिए शिवराज जी का अभिनंदन। ऐसी कई दुकानें मेरी नजर में हैं। मैं अभी दो-तीन दिन में ही लाड़ली बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भिजवाती हूं, चुनावी आचार संहिता के चलते क्या वह मुख्यमंत्री की इस घोषणा को मानेंगे।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले की लटेरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कहा था कि, भाइयों-बहनों, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि, विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। “ये मेरा वचन है...जहां बहनें नहीं चाहेंगी कि, शराब की दुकान हो, वहां अगले साल से शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर उमा भारती ने ट्वीट किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें