बुधवार, 31 जनवरी 2024

कांग्रेस नेता एक साथ करेंगे प्रदेश का दौरा

जितेन्द्र सिंह के साथ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार लेंगे बैठकें

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस के नेता अब संयुक्त दौरे करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह एक साथ 4 से 7 फरवरी तक भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर क्षेत्रों का दौरा कर समीक्षा बैठक लेंगे,  जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बनाने के बाद पहली बार जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक साथ प्रदेश का दौरा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को साधने के बाद आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस इस बार ज्यादा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर करेगी। ताकि उनका वोट बैंक मजबूत हो सके। इसके साथ ही बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश नेतृत्व सबसे पहले 4 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्वालियर लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 11 बजे मुरैना-श्योपुर, 12 बजे गुना-शिवपुरी और दोपहर एक बजे दतिया भिंड संसदीय क्षेत्र की समवंय समिति की बैठक लेंगें। बैठक लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए क्या किया जाये, इस पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें