![]() |
| गोपाल भार्गव |
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 माह बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी घोषणा पूरी नहीं की है, जिसके चलते राज्य में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ब्लाग लिखने के नाम पर केन्द्र के खिलाफ अनर्गल और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं.
दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ब्लाग पर केन्द्र को लेकर एक आलेख लिखा, जिसे लेकर आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने यह हमला किया है. भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने ब्लाग में जो बातें कही हैं, वे हास्यास्पद तो है हीं, लेकिन उनकी पद की गरिमा के खिलाफ भी हैं. उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश की समस्याओं की ओर न देखकर प्रधानमंत्री और केंद्र पर आक्षेप करके मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को विषयों से भटका रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता के बढ़ते दबाव से कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं. इन सबके कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ चिंतित हैं और इसी कारण वह लगातार केंद्र सरकार के विरुद्ध अनर्गल और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन इससे मुख्यमंत्री को कोई लाभ नहीं होने वाला.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें