गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

मुद्दों से ध्यान भटका रही केन्द्र सरकार: कमलनाथ


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र के सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी  पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है, लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए केन्द्र सरकार पर यह आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि एनएसओ के आंकड़े बता रहे हैं कि खुदरा महंगाई दर 7. 59 प्रतिशत पर पहुंच गयी है, यह 6 साल का सबसे ऊंचा स्तर. बेरोजगारी पहले से ही 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि सब्जिÞयों के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ गये, दूसरी तरफ अ.द्योगिक उत्पादन में भी 0.3 प्रतिशत की गिरावट हुयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के 23 उद्योगों में से 16 में ग्रोथ नेगेटिव, गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 144.50 तक बढ़े, खाने- पीने की चीजें महंगी, रोजगार घट रहे है, यह देश किस दिशा में जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है इस दिशा में ध्यान देने की, लेकिन वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है.
4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें