
भारतीय जनता पार्टी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा कल सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहरण करेंगे. शर्मा के कार्यभार ग्रहण समारोह के लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिनभर तैयारियां चलती रही, जबकि स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय भी बैनर पोस्टर से पट गया है.
अखिल भातरीय विद्यार्थी परिषदके समय से राजनीति में सक्रिय वी.डी.शर्मा को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है. शर्मा कल सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे. शर्मा के कार्यभार ग्रहण समारोह को लेकर आज दिनभर भाजपा कार्यालय में सक्रियता नजर आए. पोस्टरों से कार्यालय पटा हुआ था. शर्मा के कार्यभार ग्रहण के लिए सोमवार शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
गौरतलब है कि शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली का रुख किया था. वीडी शर्मा आरएसएस की पसंद माने जाते हैं, साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी विश्वसनीय माने जाते हैं. यही वजह है कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान शिवराज सिंह ने नर्मदा सेवा यात्रा का संयोजक वीडी शर्मा को बनाया था और शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे भी शिवराज सिंह का ही समर्थन नजर आ रहा है.
संघ का मुखौटा है भाजपा
भाजपा प्रदेशअध्यक्ष पद पर संघ समर्थक सांसद वी.डी.शर्मा की नियुक्ति को लेकर राज्य के सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा संघ का मुखौटा है. डा. सिंह ने कहा भाजपा पर निशाने साधते हुए कहा कि ब्राह्मणवाद संघ का मुख्य मुखौटा है और कहा संघ ही सब कुछ है भाजपा संघ का मुखौटा मात्र है. जिस दिन संघ का हाथ हट जाएगा उस दिन मोदी सड़क पर आ जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें