मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

मोहन भागवत को संभालनी चाहिए भाजपा की कमान



मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत को अब मुखौटा हटाकर भाजपा की कमान संभालनी चाहिए. 
सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आरएसएस देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकना चाहता है. संघ पिछले 50 सालों से कहता आया है कि हमारा संगठन राजनीतिक नहीं है, सामाजिक संगठन है, लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत राज्यपाल तय करते हैं, मुख्यमंत्री तय करते हैं, इससे साफ है कि संघ राजनीतिक दल की तरह कार्य कर रहा है. डा. सिंह ने कहा कि आज आरएसएस हर तरह से राजनीति कर रही है. संघ प्रमुख मोहन भागवत को अब मुखौटा हटाकर भाजपा की कमान संभालनी चाहिए. संघ का चेहरा सबके सामने आ चुका है कि यह एक संगठन नहीं है बल्कि राजनीतिक दल है. उन्होंने कहा कि वह संघ के नेताओं से पूछना चाहते हैं कि भाजपा की सरकार बनने के बाद संघ के पास इतना पैसा कहां से आ गया है. हर जगह एयरकंडीशन्ड कार्यालय बन गए. जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं. इन सब बातों का जवाब संघ को देना ही पड़ेगा.
संघ और उसकी गहराई को समझ नहीं पाई कांग्रेस
संघ प्रमुख मोहन भागवत पर दिए जा रहे कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की इतनी हैसियत नहीं है कि वे संघ प्रमुख पर टिप्पणी करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसकी गहराई को अब तक समझ नहीं पाई है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें