नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे महिला अतिथि विद्वान ने आज मुंडन कराकर सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं माने जाने को लेकर विरोध जताया.
राजधानी के यादगार ए शाहजहांनी पार्क में अतिथि विद्वानों का आंदोलन जारी रहा. आंदोलन के दौरान आज महिला अतिथि विद्वानों ने मुंडन कराकर विरोध जताया. मुंडन धरने पर बैठी महिला अतिथि विद्वान डा. शाहीन खान ने कराया. डा. शाहीन खान कटनी जिले में अतिथि विद्वान है. उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से धरने पर बैठे हुए हैं, मगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने वचन पत्र में हमें नियमित करने का वादा किया था, वह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है. सरकार के मंत्री धरना स्थल पर आते हैं, आश्वासन देकर चले जाते हैं, मगर जब तक हमें लिखित में आदेश नहीं दिया जाएगा, हम इसी तरह धरने पर बैठें रहेंगे.
मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. आशीष पांडे ने बताया कि संगठन द्वारा 2 दिसंबर से छिंदवाड़ा से आंदोलन शुरू किया गया था. इस हिसाब से आंदोलन के 90 दिन बीत चुके हैं. स्वर्गी संजय कुमार की पत्नी लालसा देवी भी 3 दिन से अस्थि कलश लेकर धरने पर बैठी हैं. उन्होंने कहा हमें मुख्यमंत्री के आने का इंतजार है. जब तक वे नहीं आएंगे तब तक हम यहीं डटे रहेंगे.
26 को 4 महिला अतिथि विद्वान कराएंगी मुंडन
अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डा. देवराज सिंह ने बताया कि फिलहाल एक महिला अतिथि विद्वान ने आज 1 बजे मुंडन कराया है.इसके बाद भी अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो 26 फरवरी को 4 महिला अतिथि विद्वान मुंडन कराएंगी. इसके बाद यह क्रम जारी रहेगा. बाद में 4 मार्च को महिला और पुरुष दोनों अतिथि विद्वान मुंडन कराएंगे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें